सीबीआई के साथ विवाद पर ममता बोलीं- मैं जान दे दूंगी लेकिन समझौता नहीं कर सकती
Recommended Video

कोलकाता। सीबीआई को लेकर चल रहे विवाद पर ममता बनर्जी ने कहा है कि मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं, लेकिन समझौता करने के लिए नहीं। जब आपने (CBI) टीएमसी नेताओं को टच किया मैं सड़क पर नहीं गई, लेकिन मुझे गुस्सा तब आया जब सीबीआई ने कोलकाता पुलिस आयुक्त की कुर्सी का अपमान करने की कोशिश की, वह आर्गेनाईजेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीबीआई और केंद्र के रवैये के खिलाफ धरने पर बैठी हुई हैं।

आपको बता दें कि यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब शारदा चिट फंड जांच मामले में रविवार को सीबीआई कोलकाता पुलिस आयुक्त के घर में पहुंची, इसके बाद कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के इस योजना का विरोध करते हुए जांच एजेंसी के अधिकारियों को ही पकड़ कर थाने ले गई। ममता सरकार का कहना है कि सीबीआई बदले के भावना से काम कर रही है। जबकि राज्य में प्रवेश करने से पहले उसको अनुमति लेनी जरूरी है लेकिन ऐसा उन्होंने नहीं किया। इसी के विरोध में ममता बनर्जी पुलिस कमिश्नर पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के साथ धरने पर बैठ गई।
West Bengal CM Mamata Banerjee: I am ready to give my life but not compromise. I did not take to the streets when you touched TMC leaders. But I am angry when they tried to insult the chair of the Kolkata Police Commissioner, he is leading the organisation. pic.twitter.com/XhI0uEhpu5
— ANI (@ANI) February 4, 2019
इसके बाद यह मामला काफी तुल पकड़ लिया। सीबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के खिलाफ सबूत मिले तो उनको कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। हालांकि मंगलवार को भी इस मामले पर सुनवाई होगी। दूसरी ओर के ममता के धरने पर बैठने का कई राजनीतिक दलों ने समर्थन भी किया है। विपक्षी दलों का कहना है कि केंद्र सरकार ममत बनर्जी को बदनाम करने के लिए सीबीआई का सहारा ले रही है। ममता बनर्जी पूरी रात धरने पर बैठी रही और धरना अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें- CBI vs Mamata Banerjee: शिवसेना बोली- ममता बनर्जी का धरने पर बैठना गंभीर मामला है












Click it and Unblock the Notifications