प.बंगाल को मिला नया प्रतीक चिह्न, अशोक स्तंभ पर हल्के हरे रंग को लेकर सवाल
केंद्र सरकार की ओर से दो दिन पहले ही लोगो को स्वीकृति मिली है। उद्घाटन समारोह में इसे ऐतिहासिक करार देते हुए ममता ने कहा कि आजादी के 70 साल तक राज्य का अपना कोई लोगो नहीं था। अब मिला है।
नई दिल्ली। केंद्र ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा तैयार किए गए राज्य के प्रतीक चिह्न को मंजूरी दे दी है। ममता बनर्जी शुक्रवार को प्रतीक चिह्न का अनावरण किया। प्रतीक चिह्न 'विश्व बांग्ला' थीम पर आधारित है और इसमें अशोक स्तंभ बने हुए हैं। इसे राज्य के प्रतीक चिह्न के तौर पर मंजूरी के लिए मई में केंद्र के पास भेजा गया था। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने यहां कहा, 'हमें केंद्र से मंजूरी का पत्र मिला है। अब से हम इस प्रतीक चिह्न का राज्य के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे।'

ममता बनर्जी के जन्मदिन पर अनावरण
आपको बता दें कि यह डिजाइन प्रसिद्ध कलाकार जोगेन चौधरी के नेतृत्व वाली एक समिति के सामने पेश किया गया था और समिति ने इसे मंजूरी दे दी। शुक्रवार को राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित एक कार्यक्रम में आधिकारिक लोगो का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने जन्म दिन के ही दिन उद्घाटन किया। अब बंगाल सरकार की फाइलों से लेकर लेडर हेड तक में अशोक स्तंभ नहीं बल्कि इसी विश्व बांग्ला लोगो का इस्तेमाल होगा। क्योंकि, इस लोगो में अशोक स्तंभ भी शामिल है।

अब सरकारी कामकाज में अलग से अशोक स्तभ के इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं
केंद्र सरकार की ओर से दो दिन पहले ही लोगो को स्वीकृति मिली है। उद्घाटन समारोह में इसे ऐतिहासिक करार देते हुए ममता ने कहा कि आजादी के 70 साल तक राज्य का अपना कोई लोगो नहीं था। अब मिला है। लोगो मिल गया अब राज्य के नाम परिवर्तन को लेकर जो प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है उसे भी स्वीकृति मिलने का इंतजार है। ममता ने कहा कि बंगाल के लोगो में राष्ट्रीय प्रतीक-चिन्ह, अशोक स्तभ को भी शामिल किया गया है। अब सरकारी कामकाज में अलग से अशोक स्तभ के इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। आज से सरकारी तमाम कामकाज की फाइलों व लेडर हेड जारी लोगो अंकित होगा। ममता ने कहा कि चूंकि सरकारी विभाग का दायरा काफी बड़ा है। फिलहाल इसे तमाम विभागों तक पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन लोगो का आधिकारिक इस्तेमाल आज से शुरू कर दिया गया है।

नए लोगो में हरे रंग को प्राथमिकता दी गई है
केंद्रीय वित्त विभाग द्वारा राज्य को ई-टेंडर के लिए मिले सम्मान (अवार्ड) का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि इससे राज्य का सम्मान बढ़ा है। सरकार, सभी वर्गो के विकास को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं के साथ आगे बढ़ रही है। विशेषकर गरीब व कमजोर तबके के उत्थान को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। इनके विकास के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। बता दें कि राज्य के लोगो में विश्व-बांग्ला को भी शामिल किया गया है। नए लोगो में हरे रंग को प्राथमिकता दी गई है। नए लोगो में भारत सरकार का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को दिखाया गया है। अशोक स्तंभ पर हल्का हरा रंग डाला गया है। नीचे हरे रंग के बॉर्डर के बीच में पश्चिम बंगाल के मानचित्र को दिखाया गया है। इस लोगो पर ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। शीर्षेन्दु घोषाल ने लिखा है, 'यह बंगाल का लोगो है या फिर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बंगाल का लोगो।'
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications