पीएम मोदी से दिल्ली में मिलीं ममता, इस खास मुद्दे पर हुई बात
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री मोदी की औपचारिक मुलाकात हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी को दुर्गा पूजा पर बंगाल आने का निमंत्रण दिया है। पीएम के साथ इस मुलाकात में ममता बनर्जी ने एनआरसी और राज्य के लिए स्पेशल फंड को लेकर भी बातचीत की।
Recommended Video

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम के साथ चर्चा अच्छी रही है। दूसरे कार्यकाल में पीएम के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मैं उनसे नहीं मिली थी। मैंने राज्य के लिए 13500 करोड़ रुपये की मांग की है। मैंने पश्चिम बंगाल का नाम बदलने के लिए पीएम के साथ चर्चा की। उन्होंने इसपर आश्वासन दिया है। हम उनके सुझाव को भी स्वीकार करने को तैयार हैं। ममता बनर्जी ने अपनी इस मुलाकात को चेयर टू चेयर मीटिंग बताया।
मीडिया से बात करते हुए ममता ने कहा कि, ममता ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी को पश्चिम बंगाल आने का न्यौता दिया है। ममता ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए समय मांगा है। अगर वह समय देते हैं तो मैं उनसे कल मुलाकात करुंगी। उन्होंने बताया कि, मैं दिल्ली आती हूं तो राजनाथ सिंह के साथ भी शिष्टाचार भेंट करती हूं, वित्त मंत्री से मुलाकात नहीं हो पाएगी। राज्य के वित्त मंत्री आएंगे तो शायद केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात करेंगे।
एनआरसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि, एनआरसी असम संधि का हिस्सा था, बाकी जगहों पर इसका कोई प्रावधान नहीं है। ममता बनर्जी ने पीएम से ये मुलाकात उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी के साथ हुई इस मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं।
-
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications