बीजेपी ने बंगाल चुनाव प्रबंधन टीम का किया ऐलान, स्वपनदास गुप्ता मैनिफेस्टो कमेटी में

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। बीजेपी राज्य में चुनावी की तैयारियां में जुटी हुई है। इसी क्रम में आज आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य चुनाव प्रबंधन टीम के लिए नेताओं की सूची जारी कर दी है। घोषणा पत्र समिति में स्वप्नदास गुप्ता, अनुपम हाजरा और लॉकेट चटर्जी को जगह मिली है। स्वपनदास गुप्ता और अनुपम हाजरा को मैनिफेस्टो कमेटी में जगह दी गई है।

West Bengal: BJP release list of leaders for state election management team

पार्टी की प्रचार कमेटी का प्रभारी पूर्व सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा को बनाया है। बंगाल के विकास के लिए भाजपा के पास जो नीतियां हैं। उन्हें प्रचार कमेटी के माध्यम से सूबे के लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। सामाजिक व धार्मिक संगठनों व विशिष्ट लोगों के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए जो कमेटी गठित की गई है, उसका प्रभार भी अनुपम हाजरा को सौंपा गया है।

डॉ. सुभाष सरकार को प्रचार कमेटी का सह-प्रभारी बनाया गया है। कमेटी में सांसद स्वपन दासगुप्ता, रंतिदेव सेनगुप्ता, अनिर्बाण गंगोपाध्याय सरीखे पार्टी नेता भी शामिल हैं। बंगाल के युवा वर्ग व मतुआ समुदाय पर भाजपा की खास नजर है। इस बाबत भी एक कमेटी गठित की गई है, जिसकी जिम्मेदारी राज्य युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष देवजीत सरकार पर सौंपी गई है। कमेटी में मतुआ समुदाय से जुड़े भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर के साथ जगन्नाथ सरकार भी शामिल हैं।

चुनाव आयोग के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए गठित कमेटी का संयोजक शिशिर बाजोरिया को बनाया गया है। बूथ प्रबंधन का काम देखने के लिए गठित की गई कमेटी का प्रभारी राज्य भाजपा के सह अध्यक्ष विश्वप्रिय रायचौधरी को बनाया गया है। प्रशासन के साथ संपर्क बनाकर चलने के लिए गठित की गई कमेटी का प्रभारी सब्यसाची दत्त को बनाया गया है। इस कमेटी में शिशिर बाजोरिया, अभिजीत दास, पूर्व आइपीएस अधिकारी एके हांडा भी शामिल हैं। बड़ी सभाओं की कार्यसूची देखने के लिए जिस कमेटी का गठन किया गया है, उसका प्रभार सांसद लॉकेट चटर्जी को सौंपा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+