बंगाल में भाजपा को एक और झटका, सब्यसाची दत्ता तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल
पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता सब्यसाची दत्ता तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल
कोलकाता, 7 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक बाद एक ममता बनर्जी झटका दे रही हैं। भाजपा नेता सब्यसाची दत्ता कोलकाता में राज्य मंत्रियों फिरहाद हकीम और पार्थ चटर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

बता दें भाजपा नेता सब्यसाची दत्ता 2019 में ही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। सब्यसाची दत्ता बीजेपी में शामिल होने के लिए टीएमसी छोड़ने से पहले बिधाननगर के पूर्व मेयर थे। वहीं दत्ता का बहुत जल्दी भाजपा से मोहभंग हो गया। सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद टीएमसी में लौट आए हैं।
रोचक बात ये है कि प्रभावशाली टीएमसी नेता दत्ता दुर्गा पूजा से ठीक पहले 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। 2021 में, वह दुर्गा पूजा से ठीक पहले टीएमसी में लौट आए हैं।
सब्यसाची दत्ता ने गुरुवार को ममता बनर्जी से मुलाकात की और बाद में पार्थ चटर्जी और फिरहाद हकीम द्वारा उन्हें फिर से पार्टी में शामिल किया गया।तृणमूल कांग्रेस में लौटते हुए सब्यसाची दत्ता ने कहा, "मैं जो कुछ भी हूं या जो कुछ भी मुझे मिला है, वह सब ममता बनर्जी की कृपा के कारण है।"कुछ गलतफहमी हुई थी और मैंने टीएमसी छोड़ दी।
सब्यसाची दत्ता की टीएमसी में संभावित वापसी को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से अटकलें तेज थी। सब्यसाची दत्ता ने पश्चिम बंगाल भाजपा में राज्य सचिव का पद संभाला। वह पिछले कुछ हफ्तों से टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications