बीजेपी का बंगाल बंद: बसों में तोड़फोड़ के बाद हेलमेट लगाकर चल रहे सरकारी बसों के ड्राइवर
Recommended Video

कोलकाता। इस्लामपुर में पुलिस फायरिंग के दौरान दो छात्रों की मौत के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल में बंद का ऐलान किया है। वहीं, बीजेपी के 12 घंटे के बंद के ऐलान को देखते हुए राज्य सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 4000 पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात किया गया है और 427 सैन्य दल के साथ-साथ स्पेशल कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। जबकि इस बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर बसों में तोड़फोड़ की और सड़कों पर टायर भी जलाए।

ये भी पढ़ें: लश्कर की धमकी, अंबाला कैंट, हिसार, पानीपत सहित कई रेलवे स्टेशन को 20 अक्टूबर को उड़ा देंगे
हावड़ा-बर्धमान मे रूट पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोक दी जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं, बंद के दौरान प्रदर्शकारियों की तरफ से कुछ जगहों पर सरकारी बसों में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद पश्चिम बंगाल में सरकारी बसों के ड्राईवर हेलमेट लगाकर चल रहे हैं।
बीजेपी की तरफ से 12 घंटे के बंगाल बंद के ऐलान के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कूच बिहार, मिदनापुर और हावड़ा में कुछ जगहों पर बस में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि तोड़फोड़ करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। सिलीगुड़ी में बंद के दौरान 24 प्रदर्शकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आज












Click it and Unblock the Notifications