लश्कर की धमकी, अंबाला कैंट, हिसार, पानीपत सहित कई रेलवे स्टेशन को 20 अक्टूबर को उड़ा देंगे
नई दिल्ली। हरियाणा के अंबाला कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद स्टेशन की सुरक्षा को मजबूत कर दिया गया है। दरअसल स्टेशन डायरेक्टर को एक धमकी भरा पत्र मिला है जिसमे कहा गया है कि स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि यह पत्र लश्कर ए तैयबा की ओर से है और इसमे जो पता दिया गया है वह पाकिस्तान कराची का है। पत्र मिलने के बाद पुलिस ने स्टएशन पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया और यात्रियों समेत चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।

एसएचओ जीआरपी अंबाला ने बताया कि पत्र में धमकी दी गई और कहा गया है कि वह अंबाला कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन, जगदहरी, सहारनपुर, जाखल, हिसार, करनाल, रोहतक पानीपत रेलवे स्टेशन को 20 अक्टूबर को उड़ा देंगे। इसमे यह भी कहा गया है कि द्रास पेट्रोल पंप और मंदिर को भी उड़ा दिया जाएगा। हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications