पश्चिम बंगाल चुनाव में हॉट सीट बनी नंदीग्राम, बीजेपी ने ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी को उतारा

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने शुरुआती दो चरणों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा ने नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है। टीएमसी से यहां सीएम ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं।

west bengal assembly elections nandigram seat BJP fields Suvendu Adhikari against Mamata Banerjee

Recommended Video

    Bengal Election 2021: BJP ने जारी की Candidates First List, 57 उम्मीदवारों के नाम | वनइंडिया हिंदी

    2016 में सुवेंदु टीएमसी के टिकट पर जीते थे नंदीग्राम सीट

    नंदीग्राम इस चुनाव की हॉट सीट बन गई है। ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुकी हैं, अब भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को यहां से कैंडिडेट बना दिया है। 2016 में यहां से सुवेंदु अधिकारी चुनाव जीते थे लेकिन तब वो टीएमसी मे थे। जिसके बाद वो ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री भी बने। कुछ समय पहले ही उन्होंने विधानसभा की सदस्यता और टीएमसी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की है। भाजपा में जाने के बाद उन्होंने कहा था कि अगर ममता उनके सामने लड़ीं तो वो उनको 50,000 वोटों से हराएंगे, ऐसे में ममता बनर्जी ने भी अपनी पुरानी सीट भवानीपुर छोड़कर नंदीग्राम से लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में जाहिर है इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

    खास बात ये है कि सुवेंदु अधिकारी को एक समय ममता बनर्जी का करीबी माना जाता था। लंबे समय तक वो टीएमसी के अहम नेताओं में गिने जाते रहे हैं। नंदीग्राम किसान आंदोलन के समय ममता के साथ सुवेंदु ही टीएमसी का अहम चेहरा थे। नंद्रीग्राम में उनकी और उनके परिवार की अच्छी पकड़ भी मानी जाती है। ऐसे में इस चुनाव में सबकी निगाहें नंदीग्राम पर रहने वाली हैं।

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा और पूर्व आईपीएस अफसर भारती घोष को भी बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने बागमुंडी सीट सहयोगी दल ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के लिए छोड़ी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर इस महीने और अगले महीने यानी अप्रैल में विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य में 27 मार्च को पहले चरण और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान होना है। 2 मई को चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस चुनाव में टीएमसी, भाजपा और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन मुख्य मुकाबले में माने जा रहे हैं।

    पश्चिम बंगाल: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, क्रिकेटर अशोक डिंडा को भी टिकट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+