पश्चिम बंगाल: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, क्रिकेटर अशोक डिंडा को भी टिकट
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने शुरुआती दो चरणों के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा और पूर्व आईपीएस अफसर भारती घोष को भी बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।
Recommended Video

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को बताया है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 57 सीटों के लिए नामों पर अपनी मुहर लगाई है। इसमें नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी, खेजरी से शांतनु प्रमाणिक, रामनगर से सुरेश नायक, खड़गपुर से तपन घुइया, बलरामपुर से बलेश्वर महतो को टिकट दिया गया है। भाजपा ने बागमुंडी सीट सहयोगी दल ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) को दी है।
पश्चिम बंगाल में इस महीने और अगले महीने यानी अप्रैल में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है। राज्य में 27 मार्च को पहले चरण और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान होना है। 2 मई को चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में बीते दस साल से टीएमसी की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। इस चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी, भाजपा और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।
-
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications