विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 79.79 फीसदी, असम में 72 प्रतिशत मतदान
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम में हो रहे विधानसभा चुनावों के पहले चरण का आज (27 मार्च) मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होने के बाद पश्चिम बंगाल में साढ़े छह बजे तक तो असम में छह बजे तक मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में तकरीबन 79.79 तो असम में 72.14 फीसदी मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में आज 30 विधानसभा सीटों पर तो असम में 47 सीटों पर वोट पड़े हैं। नतीजों का ऐलान 2 मई को होगा।
Recommended Video

पहले चरण की वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर आज ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें आईं। कुछ जगहों पर हिंसा भी हुई है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की कार पर हमले की घटना भी हुई।
असम में तीन, बंगाल में आठ चरण में चुनाव
असम की 126 सीटों पर तीन चरण में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान आज हो गया है। दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा। वहीं पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर आठ चरण में चुनाव होना है। पहले फेज म की 30 सीटें पर आज वोट पड़ गए हैं। दूसरे चरण का चुनाव एक अप्रैल को होगा। इसके बाद, तीसरा चरण छह अप्रैल, चौथा चरण10 अप्रैल, पांचवां चरण 17 अप्रैल, छठा चरण 22 अप्रैल, सातवां 26 अप्रैल इसके बाद आखिरीऔर आठवें चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications