गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर हमला, गद्दी जाते हुए देख फ्रस्ट्रेशन में हैं दीदी

का ममता बनर्जी पर हमला,

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। गिरिराज सिंह का कहना है कि राज्य में भाजपा सरकार बनाने जा रही है और इसका अहसास ममता बनर्जी को भी हो गया है। इसके चलते वो फ्रस्ट्रेशन में हैं। ममता बनर्जी गिरती हुई साख और जाती हुई गद्दी देख घबरा गई हैं।

 west bengal assembly elections 2021, giriraj singh on tmc mamata banerjee, west bengal, giriraj singh, tmc, mamata banerjee, ममता बनर्जी पर गिरिराज सिंह, पश्चिम बंगाल, ममता बनर्जी, गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि टीएमसी और ममता बनर्जी हिंसा का सहारा ले रही हैं, भाजपा के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर पश्चिम बंगाल में हमले हुए हैं और उनकी मौतें हुई हैं। गिरिराज सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी सत्ता पर काबिज रहने के लिए हिंसा का सहारा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ है, ऐसे में इस बार परिवर्तन तय है। ममता बनर्जी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसी घबराहट में ममता बनर्जी लगातार हिंसा का सहारा ले रही है।

23 फरवरी से पश्चिम बंगाल में होंगे गिरिराज सिंह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचार के लिए गिरिराज सिंह भी जा रहे हैं। अब ममता के गढ़ में गरजते नजर आएंगे। बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह 23 फरवरी को पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 30 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल के अलावा केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी विधानसभा के चुनाव होने के हैं। इन पांचों राज्यों में मई और जून में विधानसभा के कार्यकाल खत्म हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+