प्रशांत किशोर के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार- ममता की तृणमूल तिनके की तरह उड़ती दिखेगी
नई दिल्ली। West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले ही राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है, साथ ही उन्हें पेड वर्कर बताया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रशांत किशोर ने जिस तरह तेजस्वी की लालटेन बुझाई है, उसी तरह पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी की तृणमूल तिनके की तरह उड़ती दिखाई देगी।
Recommended Video

दरअसल नरोत्तम मिश्रा से पूछा गया था कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बयान दिया है कि 'पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी'। इसपर वह क्या कहते हैं, तो उन्होंने कहा, 'पीके और सीके सब फीके होते हैं जब जनता खड़ी होती है। यही प्रशांत किशोर थे जिन्होंने यूपी में खाप पंचायत कराई थी और कांग्रेसी खाट खड़ी करके साइकिल पंचर कर दी थी। यही प्रशांत किशोर थे जो बिहार में तेजस्वी की लालटेन को बुझा कर आ गए। अब ममता की तृणमूल भी तिनके की तरह उड़ती दिखाई देगी। आप प्रतीक्षा करो। इसलिए जो रारनोल्ड पॉलिटिकल लोग हैं, उन्हें ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए, अपनी दुकान चमकाने के लिए, पेड वर्कर हैं। राजनीति के बारे में ज्यादा ना बोलें, जो काम दिया है, वो करें।'
प्रशांत किशोर ने ये भी कहा था कि अगर भाजपा दहाई सीटों का आंकड़ा भी पार कर लेती है, तो वह ट्विटर छोड़ देंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'समर्थक मीडिया के एक वर्ग के जोरशोर से प्रचार के बावजूद पश्चिम बंगाल में भाजपा को वास्तविकता में दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा। कृपया इस ट्वीट को सेव कर लें और अगर भाजपा इससे बेहतर करेगी तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा।' उनके इस बयान का जवाब भाजपा के दिग्गज नेता और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भी दिया था। उन्होंने कहा था, 'बंगाल में भाजपा की जो सुनामी चल रही है, सरकार बनने के बाद इस देश को एक चुनावी रणनीतिकार खोना पड़ेगा।'
West Bengal Assembly Election: प्रशांत किशोर की चुनावी भविष्यवाणी पर BJP ने क्या कहा












Click it and Unblock the Notifications