Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

West Bengal Assembly Election: प्रशांत किशोर की चुनावी भविष्यवाणी पर BJP ने क्या कहा

प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दहाई से भी कम सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है।

नई दिल्ली। Prashant Kishor poll prediction. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर हाल ही में हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद प्रदेश का सियासी माहौल गर्मा गया है। दरअसल अमित शाह ने पश्चिम मेदिनीपुर की रैली में मंच से ऐलान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। इसके बाद सोमवार को टीएमसी के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने ट्वीट करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा अगर दहाई सीटों का आंकड़ा भी पार कर ले, तो वो ट्विटर छोड़ देंगे। प्रशांत किशोर की इस चुनौती पर अब भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने जवाब दिया है।

Recommended Video

    West Bengal Assembly Elections 2021: Prashant Kishor ने BJP को लेकर कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    'देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा'

    'देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा'

    पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने प्रशांत किशोर की चुनौती पर ट्वीट करते हुए कहा, 'भाजपा की बंगाल में जो सुनामी चल रही हैं, सरकार बनने के बाद इस देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा।' आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'समर्थक मीडिया के एक वर्ग द्वारा जोरशोर से प्रचार के बावजूद पश्चिम बंगाल में भाजपा को वास्तविकता में दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए भी संघर्ष करना होगा। कृपया इस ट्वीट को सेव कर लीजिए और अगर भाजपा इससे बेहतर कर जाए तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा।'

    'विधानसभा चुनाव तक टीएमसी में केवल ममता ही बचेंगी'

    'विधानसभा चुनाव तक टीएमसी में केवल ममता ही बचेंगी'

    इससे पहले शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पूर्व टीएमसी नेता सुवेंदु अधिकारी सहित 11 विधायक और एक सांसद भाजपा में शामिल हुए। अपने दो दिवसीय दौरे के तहत अमित शाह ने पश्चिम मेदिनीपुर में रैली की और ममता सरकार को निशाने पर लिया। अमित शाह ने कहा, 'आज टीएमसी के दिग्गज नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और ये अभी केवल शुरुआत है। आने वाले विधानसभा चुनाव तक टीएमसी में केवल ममता बनर्जी ही बचेंगी। आपने ममता बनर्जी को 10 साल दिए, आप भारतीय जनता पार्टी को पांच साल दीजिए, हम पश्चिम बंगाल को सोनार बंगला बना देंगे।'

    'अमित शाह को बंगाल की राजनीति की समझ नहीं'

    'अमित शाह को बंगाल की राजनीति की समझ नहीं'

    अमित शाह के बयान पर टीएमसी ने भी तगड़ा पलटवार किया। टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने कहा कि अमित शाह को पश्चिम बंगाल की राजनीति की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता टीएमसी के साथ है और ममता बनर्जी तीसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री बनेंगी। वहीं, सुवेंदु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने पर टीएमसी नेता मदन मित्रा ने कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जश्न भरी शाम होगी, क्योंकि आज हमारी पार्टी एक वायरस से मुक्त हो गई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+