West Bengal Assembly Elections 2021: बंगाल में ओवैसी को झटका, TMC में शामिल हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इसी साल मई के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां अभी से तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे के मुकाबले वाले चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की एंट्री ने बंगाल चुनाव को और भी रोचक बना दिया है। लेकिन चुनाव से ठीक पहले ओवैसी को बड़ा झटका लगा है।

West Bengal Assembly Elections 2021: बंगाल में ओवैसी को झटका, TMC में शामिल हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

राज्य में एआईएमआईएम के कार्यवाहक अध्यक्ष एसके अब्दुल कलाम ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। एसके अब्दुल कलाम के साथ एआईएमआईएम के कई सदस्यों ने टीएमसी ज्वाइन कर ली है। कोलकाता में टीएमसी मुख्यालय में पार्टी में शामिल होने के बाद कलाम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई वर्षों से शांति और अमन का माहौल है। उन्होंने "जहरीली हवा" को दूर रखने के पार्टी बदली है।

एसके अब्दुल कलाम ने कहा कि हमने देखा है कि पश्चिम बंगाल शांति का नजारा हुआ करता था। लेकिन देर से ही सही यहां की हवा जहरीली हो गई है और इसे ठीक करना है। इसीलिए मैंने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। कलाम ने कहा कि AIMIM को पहले से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने की कोशिश करनी चाहिए थी। यह समय राज्य में पॉलिटिकल एंट्री के लिए ठीक नहीं है।

आपको बता दें कि ओवैसी पिछले रविवार ही पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने यहा प्रमुख मुस्लिम नेता अब्बास सिद्दिकी से मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की थी। खास बात है कि राज्य में 100-110 सीटों पर मुस्लिम वोटर निर्णायक स्थिति में हैं। ऐसे में AIMIM के यहां चुनाव लड़ने का सीधा नुकसान ममता बनर्जी की पार्टी को हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+