West Bengal Election: कोलकाता में भाजपा का रोड शो, कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर फेंका गया जूता

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जबरदस्त सियासी हंगामा देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली। West Bengal Assembly Elections 2021 latest news. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जबरदस्त सियासी हंगामा देखने को मिल रहा है। सोमवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारतीय जनता पार्टी के एक रोड शो के दौरान पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय के वाहनों पर जूता फेंका गया। बताया जा रहा है कि भाजपा के इस रोड शो को कोलकाता पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी, इसके बावजूद पार्टी ने दक्षिण कोलकाता में रोड शो निकाला। इस रोड शो का नेतृत्व कैलाश विजयवर्गीय ही कर रहे थे।

kailash vijayvargiya

भाजपा के इस रोड शो में कोलकाता जोन के लिए नियुक्त किए गए पार्टी के पर्यवेक्षक और पूर्व मेयर सोवन चटर्जी को हिस्सा लेना था, लेकिन किसी वजह से वो शामिल नहीं हो पाए, जिसके बाद कैलाश विजय वर्गीय ने रोड शो का नेतृत्व किया। रोड शो शुरू होने से एक दिन पहले पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया था, 'अभी तक के हमारे अनुभवों के आधार पर हम जानते हैं कि पुलिस भाजपा के कार्यक्रमों को अनुमति नहीं देती है। सोवन चटर्जी को नई जिम्मेदारी दिए जाने के सम्मान में हम शांतिपूर्ण तरीके से यह रैली निकाल रहे हैं। सोवन चटर्जी ही इस रोड शो का नेतृत्व करेंगे।'

हाल ही में जेपी नड्डा के काफिले पर हुआ था पथराव
वहीं, कोलकाता पुलिस ने सप्ताह के पहले दिन ट्रैफिक जाम का हवाला देते हुए इस रोड शो अनुमति देने से मना कर दिया था। इसके बाद रविवार शाम को सोवन चटर्जी के घर पर भाजपा नेताओं की बैठक हुई और पुलिस की अनुमति ना मिलने के बावजूद रोड शो निकालने का फैसला लिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव का मामला सामने आया था। उस दौरान कैलाश विजयवर्गीय भी जेपी नड्डा के साथ थे और पथराव में उनकी गाड़ी के शीशे भी टूटे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+