West Bengal Election: टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता

West Bengal Election: टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, नंदीग्राम से चुनाव लड़ेगी ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 291 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। ममता बनर्जी ने खुद नंदीग्राम विधानसभा सीट से से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है

Recommended Video

    Bengal Election 2021: TMC ने जारी की Candidates List, नंदीग्राम से Mamata Banerjee | वनइंडिया हिंदी
    तीन सीटों पर टीएमसी नहीं लड़ेगी चुनाव

    तीन सीटों पर टीएमसी नहीं लड़ेगी चुनाव

    उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, आज हम 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। बाकी बची उत्तर बंगाल की तीन सीटों पर टीएमसी उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बनर्जी ने बताया कि टीएमसी ने कुल 291 में से 51 महिला उम्मीदवार और 42 मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनाव में टिकट दिया है।

    10 मार्च को नामांकन करेंगी ममता बनर्जी

    10 मार्च को नामांकन करेंगी ममता बनर्जी

    ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से खुद चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को वो नंदीग्राम जाएंगी और 10 मार्च को नामांकन करेंगी। वहीं उनकी पुरानी सीट भवानीपुर से इस बार सोभनदेब चट्टोपाध्याय चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि भवानीपुर से ममता बनर्जी पिछले 10 साल से विधायक हैं लेकिन इस बार उन्होंने नंदीग्राम से लड़ने का ऐलान किया है।

    ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में टीएमसी को समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, आप के अरविंद केजरीवाल, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, शिवसेना के उद्धव ठाकरे और दूसरे राजनीतिक दलों को धन्यवाद किया है।

     दस साल से सीएम हैं ममता बनर्जी

    दस साल से सीएम हैं ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल में इस महीने और अगले महीने यानी अप्रैल में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है। राज्य में 27 मार्च को पहले चरण और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान होना है। 2 मई को चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में बीते दस साल से टीएमसी की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। इस चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी के सामने भाजपा और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन मुख्य दल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+