पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग से BJP की मांग, चुनाव से 15 दिन पहले राज्य में CAPF की हो तैनाती

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग से BJP की मांग, चुनाव से 15 दिन पहले राज्य में CAPF की हो तैनाती

West Bengal Assembly election 2021 Update News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी अब तैयारियों में लग गई है। गुरुवार (21 जनवरी) को मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा के नेतृत्‍व में चुनाव आयोग (ECI) की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची थी। इस दौरान चुनाव आयोग की टीम ने सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की थी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि राज्‍य में गृह युद्ध जैसे हालात हैं। इसके बाद ही बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव आयोग से राज्य में CAPF की तैनाती करने की मांग की है। चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बीजेपी ने कहा है कि राज्य के हालात को देखते हुए चुनाव से कम से कम 15 दिन पहले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Forces (CAPF) की तैनाती की जाए।

Recommended Video

    West Bengal पहुंचे मुख्य Election Commissioner, जानिए- विधानसभा चुनाव पर क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    West Bengal Assembly election 2021

    चुनाव आयोग को लिखे पत्र में बीजेपी ने ये भी मांग की है कि सभी पोलिंग स्टेशन्स के अंदर लाइव वेब कास्टिंग की जाए, ताकी किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    बीजेपी का दावा-राज्य में गृह युद्ध जैसे हालात

    पश्चिम बंगाल में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग ने की टीम ने सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की थी। इसी बैठक में बीजेपी नेताओं ने चुनाव आयोग से कहा कि राज्य में गृह युद्ध जैसे हालात हैं। इसी बैठक में बीजेपी नेताओं ने चुनाव आयोग से कहा है कि मतदाता सूची को ऑडिट किया जाए। बीजेपी नेताओं ने बैठक में आरोप लगाए हैं कि राज्य के सीमा वाले इलाकों में मतदाता सूची में बांग्‍लादेशी नागरिकों को भी जगह दी गई है। इस बैठक में बीजेपी की ओर से दिलीप घोष, स्वपन दास गुप्ता और सब्यासाची दत्त मौजूद थे।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल के इस बार चुनाव में 2019 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा 25 फीसदी अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। चुनाव आयोग की टीम फिलहाल अप्रैल-मई में होने वाले राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिये अभी राज्य के दौरे पर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+