पश्चिम बंगाल में बोले अमित शाह, कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होते ही CAA पर बढ़ाएंगे कदम

पश्चिम बंगाल में बोले अमित शाह, कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होते ही CAA पर बढ़ाएंगे कदम

Amit Shah on CAA and Covid Vaccination: पश्चिम बंगाल के दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होते ही वो संशोधित नागरिकता कानून (CAA) पर कदम बढ़ाएंगे। अमित शाह ने बंगाल दौर के दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, ''कोरोना वायरस की वजह से कई काम थम गए हैं, एक बार इसके टीका लगने का काम हो जाए और हम कोविड-19 पर कंट्रोल कर लें तो संशोधित नागरिकता कानून के नियम तैयार किए जाएंगे और हम इसको लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।''

amit shah

Recommended Video

    West Bengal में Amit Shah का बयान,कोरोना की चेन टूटने के बाद CAA पर शुरू होगा काम | वनइंडिया हिंदी

    अमित शाह ने कहा- BJP जीती तो "मिट्टी का बेटा" करेगा नेतृत्व

    अमित शाह ने कहा, ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस ने राज्य सरकार की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए आउटसाइडर और इनसाइडर का मुद्दा उठाया है। इसलिए मैं आपको बताना चाहता हूं कि अगर बीजेपी जीतती है तो "मिट्टी का बेटा" राज्य का नेतृत्व करेगा।

    जेपी नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर अमित शाह ने क्या कहा?

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, जेपी नड्डा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार आईपीएस अधिकारियों को समन जारी करके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाना केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा ममता बनर्जी और टीएमसी को केंद्र सरकार पर उंगली उठाने से पहले नियमों को देखना चाहिए।

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले पर अमित शाह ने कहा, बीजेपी इसकी निंदा करती है, और मैं भी इसकी निंदा करता हूं। बीजेपी का मानना है कि लोकतंत्र में, सभी को अपने विचार रखने का अधिकार होना चाहिए। और यह सुनिश्चित करने का दायित्व सत्तारूढ़ दल का है कि सभी दल के विचारों को राज्य में सुना जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+