ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने साधा BJP पर निशाना, कहा- कम हो गई राम की टीआरपी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर से तृणमूल के सांसद अभिषेक बनर्जी ने जनता को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी ने जय श्री राम का जगह जय मां काली बोलना शुरू कर दिया है। लगता है टीवी की रेटिंग की तरह जय श्री राम की टीआरपी भी गिर गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले राजनीति में धर्म को मिला रहे हैं और इससे उन्हें बचने की जरूरत है।

राम की TRP गिर गई और मां काली की TRP बढ़ गई

अभिषेक बनर्जी का जो वीडियो सामने आया है उसमें वे जनता के बीच खड़े हैं। वे कह रहे हैं कि लोग मुझे बता रहे हैं कि दिलीप घोष ने लोगों के जय श्री राम के साथ जय मां काली का नारा लगाने को कहा है। मैंने उनसे कहा कि ममता बनर्जी के कारण राम की टीआरपी गिर गई और मां काली की टीआरपी बढ़ रही है।

बीजेपी ममता को भेजना चाहती थी जय श्री राम के पोस्टकार्ड

बीजेपी ममता को भेजना चाहती थी जय श्री राम के पोस्टकार्ड

गौरतलब है कि हाल ही में ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनके गुजरते काफिले के पास लोग जय श्री राम के नारे लगाए थे। इसपर ममता ने भड़ककर बीच सड़क पर ही उन लोगों को चमड़ी उधेड़ने की धमकी दे डाली थी। वे चीख चीखकर कह रही थीं कि ये सब बीजेपी के गुंडे हैं। ममता का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था और इसपर उनकी खूब निंदा भी हुई थी।

टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या

टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या

उत्तरी कोलकाता के दमदम क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने एक टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत कार्यकर्ता की पहचान निर्मल कुंडू के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद टीएमसी ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे बीजेपी के कार्यकर्ताओं का हाथ है।

यह भी पढ़ें- भाजपा महासचिव ने की भविष्यवाणी, बताया कब गिर जाएगी ममता सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+