भारत में हर हफ्ते कोरोना के नए मामलों में आ रही है कमी, इस हफ्ते हुई रिकॉर्ड 17 फीसदी गिरावट

नई दिल्ली। Corona Update in India भारत में कोरोना वायरस (CoronaVirus) को लेकर स्थिति अब धीरे-धीरे कंट्रोल हो रही है। ये बहुत अच्छी बात है कि वैक्सीन के आगमन के समय देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना 24,337 नए मरीज सामने आए हैं। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते में कोरोना संक्रमण के मामलों में 17.3 फीसदी की दर्ज की गई है। प्रतिशत के लिहाज से ये अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है।

Recommended Video

      Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में 24,337 नए केस दर्ज, 333 लोगों की गई जान | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      जून-जुलाई के बाद सबसे बड़ी गिरावट

      देश के अंदर 13 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच 171,520 मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि 28 जून-5 जुलाई सप्ताह के बाद से सबसे कम हैं। वहीं पिछले हफ्ते के मुकाबले ये आकंड़ा 36000 नीचे है। कोरोना के नए मामलों में लगातार छठे हफ्ते ये गिरावट दर्ज की गई है।

      एक सप्ताह में मौत का सबसे कम आंकड़ा

      स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में 2444 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवाई है। एक सप्ताह में ये मौत का आंकड़ा छह महीने में सबसे कम है। 7 से 14 जून के बीच 2318 मौतें देश में दर्ज की गई थीं।

      10 सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत की स्थिति बेहतर

      कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित 10 देशों में अर्जेंटीना को छोड़कर भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां पिछले 2 महीने के अंदर नए मामलों में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है। आपको बता दें कि अर्जेंटीना में दो महीने पहले कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई थी।

      महाराष्ट्र और केरल ने बढ़ा रखी है चिंता

      आपको बता दें कि रविवार को कोरोना के नए मामले 24,337 थे, जबकि 333 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। लगातार कम हो रहे आंकड़ों के बीच भारत के चार राज्य ऐसे हैं, जहां संक्रमण की रफ्तार ने परेशानी बढ़ा रखी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। इन दो राज्यों में ही देश के कुल कोरोना एक्टिव मामलों के 40 फीसदी मरीज हैं। वहीं, 33 राज्यों में 20 हजार से कम एक्टिव केस हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+