बदल गई वर्दी, फिर से पुरानी यूनिफॉर्म में नजर आए राज्यसभा के मार्शल
बदल गई वर्दी,पुरानी यूनिफॉर्म में नजर आए राज्यसभा के मार्शल
नई दिल्ली। राज्यसभा के मार्शल की यूनिफॉर्म एक बार फिर से बदल गई है। तंद दिनों में ही उनकी नई यूनिफॉर्म उतर गई। सोमवार को राज्यसभा के मार्शल एक बार फिर से पुरानी यूनिफॉर्म में नजर आएं। सेना की यूनिफॉर्म से मिलती-जुलती यूनिफॉर्म की बजाए वो फिर से अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए।

शीतकालिन सत्र के दौरान जब सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो राज्यसभा के मार्शल नई यूनिफॉर्म में दिखे, जो सेना की वर्दी से मिलती थी। उनकी इस वर्दी को लेकर कई लोगों ने ऐतराज जताया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मार्शलों की नई वर्दी पर तंज कसा था। तमाम लोगों को मर्शलों की यूनिफॉर्म से ऐतराज था क्योंकि वह सेना की वर्दी से मिलती-जुलती थी। इस सब बातों को देखते हुए मार्शलों की ड्रेस एक बार फिर से बदल दी गई। हालांकि ये यूनिफॉर्म भी पिछले यूनिफॉर्म से कुछ अलग है। इस बार की यूनिफॉर्म में कलगी वाली सफेद पगड़ी नहीं दिख रही है।
आपको बता दें कि 18 नवंबर तो जब शीतकालिन सत्र शुरू हुआ तो मार्शल नई वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने सेना की वर्दी से मिलती-जुलती यूनिफॉर्म पहन रखी थी। सिर पर पगड़ी की बजाय पी-कैप थी। नीले रंग का यूनिफॉर्म था, जो सेना की वर्दी से काफी मिल रहा था। इस वर्दी पर राजनीतिक नेताओं की टिप्पणियों के बाद सभापति ने इसकी समीक्षा के आदेश दे दिए । आपको बता दें कि इस मार्शलों की नई ड्रेस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने तैयार किया था।












Click it and Unblock the Notifications