Warning: दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार तो यहां हो सकती है बर्फबारी

नई दिल्ली। एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है, स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु , केरल और कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश भी हो सकता है ,इसके अलावा आज आंध्र प्रदेश, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, और दक्षिणी कोंकण-गोवा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं दक्षिणी ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, जम्मू कश्मीर और उत्तरी हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

पहाड़ों की बारिश का असर मैदानी इलाकों पर

पहाड़ों की बारिश का असर मैदानी इलाकों पर

तो वहीं दिल्ली एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बीते दिनों बारिश के बाद प्रदूषण कम होते ही सर्दी बढ़ गई है। बीते 24 घंटे के अंदर दिल्ली की हवा में भी सुधार आया है। शनिवार यहां प्रदूषण का स्तर नवंबर में सबसे कम था। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के चलते तेजी ठंडी हवाएं दिल्ली की तरफ आ रही हैं। जिसकी वजह से मौसम ठंडा हो चला है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में अब तापमान 2-4 डिग्री नीचे गिर गया है।

कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी

कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि यह हालात अगले तीन दिन तक बने रह सकते हैं, दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

 कुछ इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका

कुछ इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका

गौरतलब है कि देश के कई इलाकों में सर्दी का आगाज हो चुका है और आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट भी आने वाली है विभाग ने नार्थ इंडिया के कुछ इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की है, बता दें कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ ने जम्मू और कश्मीर का रुख किया है जिसने उत्तरी मैदानों पर हवाओं का एक चक्रवात प्रेरित किया है,जिससे यूपी के पश्चिमी और मध्य भागों में गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

 चेन्‍नई और बेंगलुरु में बारिश हो सकती है

चेन्‍नई और बेंगलुरु में बारिश हो सकती है

जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी भागों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ वर्षा होने की आशंका है और साथ ही बर्फबारी की आशंका है तो वहीं गुलमर्ग, पहलगाम, शिमला में अच्‍छी खासी बर्फबारी और चेन्‍नई और बेंगलुरु में बारिश हो सकती है। इन जगहों पर बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+