केवल तमिलनाडु नहीं, मौसम की ये चेतावनी पूरे देश के लिये
पुणे। देश के मौसम विभाग ने भारत के अलग-अलग भौगोलिक हिस्सों के लिये चेतावनी जारी की है। सबसे पहली चेतावनी बारिश को लेकर है, जो खास तौर से तमिलनाडु के लिये है। साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों के लिये अलग-अलग प्रकार की चेतावनी जारी की गई हैं।

अगले 24 घंटे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान इस प्रकार है-
- तमिलनाडु के तटीय इलाकों में, लक्षद्वीप और केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
- बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छायेगा, जिस वजह से यातायात बाधित होगा।
- पश्चिमी हिमालय में हलका कोहरा रहेगा, लेकिन शीत लहर से पारा गिरेगा।
- पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में कोहरा छाया रहेगा।
- असम, मेघालय, झारखंड और बंगाल में ठंडी हवाएं चलेंगी।
अगले 48 घंटों की चेतावनी इस प्रकार है
- केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
- जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारिश की आशंका बनी हुई है।
- मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मराठवाडा, विदर्भ और तेलंगाना में ठंडी हवाओं के साथ तेज आंधी आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications