Weather Updates: ठंड की गिरफ्त में उत्तर भारत, सीकर-हरियाणा में पारा माइनस में, पाले की आशंका

हरियाणा के हिसार में तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। आईएमडी ने हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक पाला पड़ने की आशंका व्यक्त की है।

Weather Updates

Weather Update (कोहरे और शीतलहर का अलर्ट ): पूरा उत्तरभारत प्रचंड ठंड की मार सह रहा है। शीतलहर और कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। दिल्ली समेत पूरे नॉर्थ इंडिया में लोग सर्दी के सितम से बहुत ज्यादा परेशान हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी में तीन दिनों के लिए कोहरे और शीतलहर के अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं राजस्थान के सीकर में पारा शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। यहां के पेड़-पौधों पर बर्फ की लेयर देखी जा रही है, घने कोहरे के कारण लोगों का आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां सीकर का ये हाल है वहीं दूसरी चूरू में आज सुबह तापमान माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है ।तो वहीं ठंड से कांप रहे हरियाणा के हिसार में तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। आईएमडी ने हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक पाला पड़ने की आशंका व्यक्त की है।

क्या होता है पाला?

जब बहुत ज्यादा ठंड होती है और कोल्ड वेब के चलते वायुमंडल में उपस्थित जल वाष्प की बूंदे पेड़ों और पत्तियों से टकराती हैं , तो वो बर्फ की लेयर के रूप में पेड़ों पर जम जाती हैं, उस स्थिति को पाला कहते हैं और ये हमेशा फसलों के लिए नुकसानदेह साबित होती हैं। पाले के कारण जमीन बहुत ज्यादा ठंडी हो जाती है , जिससे तालाबों, नदीं और कुओं का पानी भी काफी ठंडा हो जाता है। ये सब अत्यधिक सर्दी की स्थिति में होता है, इसलिए इस दौरान हर किसी को स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।

Weather: क्या है 'कोल्ड डे' और 'कोल्ड वेव' में अंतर?

न्यूनतम तापमान की एक सूची जारी

एक दिन पहले ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को उत्तर भारत के विभिन्न स्थानों में दर्ज न्यूनतम तापमान की एक सूची जारी की थी जिसमें राजस्थान का चूरू सबसे ठंडा स्थान था।

ये थी वो लिस्ट

Recommended Video

    ठंड बढ़ने के साथ Punjab, Rajasthan में बढ़ीं छुट्टियां, जानें अन्य राज्यों का हाल | वनइंडिया हिंदी
    • उत्तर प्रदेश: झांसी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
    • पंजाब: अमृतसर सबसे ठंडा, यहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस।
    • राजस्थान: -2.5 डिग्री सेल्सियस पर चूरू सबसे ठंडा। शून्य डिग्री सेल्सियस के साथ अलवर दूसरे नंबर पर।
    • बिहार: गया सबसे ठंडा रहा , यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+