Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, 20 फरवरी तक कई राज्यों में बरसेंगे बादल, Alert जारी

नई दिल्ली, 15 फरवरी। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस वक्त हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से अगले 5 दिनों में देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल में अगले पांच दिनों में गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है और इस वजह से यहां अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

तो वहीं पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल और कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फ भी गिर सकती है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं लेह-लद्धाख में भी बर्फ पड़ने के आसार हैं।

 धुंध देखने को मिलेगी

धुंध देखने को मिलेगी

तो वहीं उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अब धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होते नजर आएगी लेकिन पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में सुबह और शाम आपको धुंध देखने को मिलेगी।

मध्यम बारिश देखने को मिलेगी

मध्यम बारिश देखने को मिलेगी

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, में घना कोहरा छाएगा और असम, मेघालय और त्रिपुरा में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

  • पूसा, दिल्ली- 212 AQI⁠ बहुत खराब
  • पंजाबी बाग- 243 AQI⁠ बहुत खराब
  • शादीपुर, दिल्ली-245 AQI⁠ बहुत खराब
  • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-251 AQI⁠ बहुत खराब
  • अशोक विहार दिल्ली 238 AQI⁠ बहुत खराब
  • एनएसआईटी द्वारका, 241 QI⁠ बहुत खराब
  • लोधी रोड, 245 AQI⁠ बहुत खराब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+