Weather Updates: 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Weather Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है। मानसून ने देश के अस्सी प्रतिशत हिस्से को कवर कर चुका है, जिसके कारण देश के कई प्रदेशों में इस वक्त भारी बारिश हो रही है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। असम तो बाढ़ का दंश झेल रहा है।

Weather Updates

19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट लोगों को परेशान कर सकता है क्योंकि विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान करीब 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जिन राज्यों में अलर्ट जारी है उनके नाम हैं नई दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र्, कोंकण-गोवा, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ , कर्नाटक और केरल। इसके अलावा असम, तमिलनाडु और मिजोरम-सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

किसानों को राहत लेकिन लोग परेशान

लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों को राहत और लोगों को गर्मी से सुकून मिला है, वहीं जगह- जगह सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आने -जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि मानसूनी बारिश का दौर 1 जुलाई तक चालू रहेगा और लोगों को वर्षा का सामना करना पड़ रहा है।

यूपी के इन जगहों पर होगी बारिश

तो वहीं अगले कुछ घंटों के अंदर यूपी के गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, बलिया , प्रतापगढ़, हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली और लखनऊ में बारिश होने की आशंका है, जिसकी वजह अलर्ट जारी किया गया है।

चार दिनों के लिए अलर्ट जारी

तो वहीं हिमाचल में अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से हिमाचल में बहुत ज्याादा तबाही मची हुई हैं, यहां पर करोड़ों का नुकसान हुआ है। फिलहाल यहां पर बारिश की वजह से भूस्खलन होने की वजह से खतरा हो सकता है इसलिए मौसम विभाग और प्रशासन ने पहले से ही एडवाइजरी लागू कर रखी है और पर्यटको को पहाड़ों की ओर जाने से रोका हुआ है।

बरसात का अलर्ट जारी

जबकि उत्तराखंड के पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्र प्रयाग में भी बरसात का अलर्ट जारी है। फिलहाल बारिश के कारण जो केदारनाथ यात्रा रूक गई थी, वो आज से टालू हो गई लेकिन सीएम पुष्कर धामी ने सभी को यात्रा के दौरान सावधनी बरतने की अपील की है।

भारी बारिश की आशंका

अगर दक्षिण की बात करें तो यहां पर तो जमकर बरसात हो रही है और मौसम विभाग ने रविवार तक केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+