IMD Alert: अगले 24 घंटों में देश के इन 8 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने देश के 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे में दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका है, विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है, आपको बता दें कि राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है, कहीं-कहीं तो बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट
इससे पहले भी विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था, उसने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था तो वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी से भारी बारिश की आशंका है, विभाग के मुताबिक इस वक्त उत्तराखंड में अलकनंदा उफान पर है इसलिए लोगों को सचेत किया गया है, उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, ये अलर्ट 19 अगस्त तक के लिए है।

उत्तराखंड में 19 अगस्त तक अलर्ट जारी
उत्तराखंड के निचले मैदानी जिलों में बाढ़ के खतरे का भी अलर्ट जारी हुआ है, ऐसे में हरिद्वार रुड़की जैसे लो लाइन इलाकों में बेहद सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी किए हैं, भारतीय मौसम विभाग ने इससे पहले भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग कहा कहना है कि यहां पर अगले तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है इसलिए उसने उत्तराखंड में 19 अगस्त तक अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली में भी बरस सकते हैं बादल
तो वहीं राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी का अनुमान है। वहीं दिल्ली के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश केरल में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड से सटे इलाकों और गंगाटिक पश्चिम बंगाल एंड उत्तरी ओडिशा में लो प्रेशर एरिया बना हुआ। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण, गोवा, ओडिशा, तेलंगाना, केरल में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है ।












Click it and Unblock the Notifications