इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, शाम तक आ सकता है तूफान
Recommended Video
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिन राजस्थान के लिए खतरा बन सकते है। यहां 26 जुलाई से लेकर 28 जुलाई तक बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान भी लगाया गया है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी भारी बारिश की आशंका है, विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, बिहार, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी जल्द अच्छी बारिश होने की बात कही गई है।

यहां पर हुई भारी बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान केरल और तटीय कर्नाटक के इलाकों में भारी बारिश हुई। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण-गोवा, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। वहीं दिल्ली, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

कुछ स्थानों पर हल्की और कहीं-कहीं मध्यम बारिश
इसके अलावा उत्तर प्रेदश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर हल्की और कहीं-कहीं मध्यम बारिश हुई है।

मॉनसून एक्सप्रेस ब्रेक के बाद फिर से एक्टिव
जबकि इससे पहले स्काईमेट ने कहा था कि मॉनसून एक्सप्रेस ब्रेक के बाद फिर से एक्टिव हो गई है, जिसकी वजह से अब देश के लगभग हर इलाके में मूसलाधार बारिश होने के आसार है, एजेंसी के मुताबिक अगले 10 दिनों तक यानि जुलाई के आखिर तक भारी वर्षा होने के आसार हैं। स्काईमेट ने कहा है कि अब तक मॉनसून ने राजस्थान को निराश किया है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, जुलाई के बचे 10 दिन अब सारी कमियों को पूरा कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications