Weather Updates Today: घरों में चलने लग गए पंखे, चढ़ा पारा, जानिए दिल्ली समेत सभी राज्यों के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहने वाला है और दिन में धूप निकलेगी। दिल्ली मेंअधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के रहने के आसार हैं।

 Weather Updates Today

Weather Updates: फरवरी के महीने में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है जिससे उत्तर भारत के राज्यों में तेजी से पारा चढ़ रहा है और लोगों के घरों में दिन में पंखे चलने लग गए हैं, हालांकि अभी भी सुबह-शाम लोगों को सर्दी झेलनी पड़ रही है लेकिन वो भी अब चंद दिनों की बात है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत में अब हीटवेव देखने को मिल सकती है। फरवरी में हीटवेव की बात से वैज्ञानिकों की चिंता काफी बढ़ गई है क्योंकि मौसम के लिहाज से ये अच्छे संकेत नहीं है। आईएमडी ने कच्छ और कोंकण में हीटवेव की आशंका को व्यक्त किया है और इसलिए उसने यहां 21-22 फरवरी के लिए अलर्ट भी जारी किया है। यही नहीं उसका कहना है कि कोंकण, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में भी अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री जा सकता है।

राजधानी दिल्ली में भी अब पारा चढ़ेगा

तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी अब पारा चढ़ेगा, आज यहां पर मौसम शुष्क रहने वाला है और दिन में धूप निकलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास ही रहेगा, हालांकि मौसम के साफ रहने पर दिल्ली में प्रदूषण लेवल काफी बढ़ गया है। आज भी यहां की आबो-हवा प्रदूषित ही है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 313 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 273 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 370 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 345 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -348 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 343 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 345 AQI

चढ़ेगा पारा, बढे़गी गर्मी

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।

बारिश और बर्फबारी का अनुमान

आज हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, इन क्षेत्रों में 21 फरवरी तक मौसम खराब रह सकता है। आईएमडी ने कहा है कि आज कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वही असम, पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम में भी हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आज धूप निकली हुई है तो महाराष्ट्र औऱ बंगाल में आज मौसम साफ और ड्राई रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+