Weather Updates Today: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर भारी बारिश का अलर्ट

आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है, तो वहीं एक बार फिर से दिल्ली में प्रदूषण ने रफ्तार पकड़ी है।

Weather Updates Today

Weather Updates: वैसे तो दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अब सर्दी अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन एक बार फिर से तेज हवाओं का मौसम लौट सकता है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर भारत में आज से लेकर अगले दो दिनों तक लोगों को तेज और ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ेगा, हालांकि एक बार फिर से नॉर्थ इंडिया में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार नजर आ रहे हैं, जिससे फिर से तापमान में इजाफा होगा और सर्दी से छुटकारा मिलेगा। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है, तो वहीं एक बार फिर से दिल्ली में प्रदूषण ने रफ्तार पकड़ी है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 268 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 184 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 265 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 245 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -259 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 247 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 212 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।

बर्फबारी और बारिश का दौर जारी

हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने तो हिमाचल में हिमस्खलन का ऐलान किया है तो वहीं पिछले 24 घंटों में यहां के लाहौल, स्पीति, शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों में भारी स्नोफॉल हुआ है, जिसके बाद आवाजाही प्रभावित हो गई है, आज भी यहां पर अलर्ट जारी है।

कर्नाटक में आज मौसम शुष्क रहेगा

तो वहीं सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है, तो वहीं उड़िसा और पश्चिम बंगाल में दिन भर धूप निकलेगी और मौसम साफ ही रहेगा तो वहीं दक्षिण के राज्यों में आज मौसम ड्राई ही रहने वाला है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आज मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप निकलेगी।

Recommended Video

    Weather Update: पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी और बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+