Weather Updates Today: दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भी बारिश की आशंका, जानिए IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है और आगे भी ये सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

Weather Updates Today

Weather Updates: मई के मौसम का उलटफेर आम से लेकर खास तक को परेशान कर गया है। दिल्ली में गुरुवार की सुबह काफी ठंडी रही, मई में ऐसी ठंड 41 साल पहले देखी गई थी। लेकिन लोग के इस मौसम का लुत्फ उठाते दिखे। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में बारिश का सिलसिला अभी भी थमेगा नहीं क्योंकि शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसकी वजह से शनिवार और रविवार को भी दिल्ली बारिश के आगोश में रहेगी। मौसम विभाग ने यहां दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। फिलहाल अगले हफ्ते दिल्ली के मौसम में तब्दीली हो सकती है और यहां पर एक बार फिर से गर्मी और लू का दौर जारी हो सकता है।

हालांकि विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज दिन में मौसम साफ रहेगा और हल्की धूप भी निकलेगी, बारिश के आसार शाम तक हैं। नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है तो वहीं लगातार हो रही बारिश से दिल्ली की आबोहवा में लगातार सुधार हो रहा है और इस वक्त यहां के प्रदूषण में कमी आई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 164 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 167 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 189 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 17 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 181 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 152 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 172 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं।

सभी को सेहत के प्रति अलर्ट रहने की जरुरत

आज बारिश केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड , हिमाचल , ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में भी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है इसलिए यहां भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का ये उलटफेर अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा इसलिए विभाग ने सभी को सेहत के प्रति अलर्ट रहने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+