IMD Updates: देश के इन 7 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, 5 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट
नई दिल्ली, 01 सितंबर। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु, केरल, माहे, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, उसने यहां पर पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है।

7 राज्यों में भारी बारिश की आशंका
उसने अपने ट्वीट में कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है तो वहीं 02 और 03 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय में भारी बारिश के आसार हैं और इसलिए उसने यहां पर भारी बारिश की चेतावनी दे रखी है।

बिहार, बंगाल,सिक्किम और झारखंड में भारी बारिश के आसार
उसका कहना है कि मध्य प्रदेश में आज शाम हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं आज से 3 सितंबर के बीच बिहार, बंगाल,सिक्किम और झारखंड में भारी बारिश के आसार है, इसलिए उसने यहां पर भी अलर्ट जारी किया हुआ है।

उत्तर प्रदेश में भी व्यापक वर्षा होगी
मौसम विभाग का कहना है कि 'आज और कल सिक्किम में भारी वर्षा, जबकि 03 और 04 सितंबर को बहुत भारी वर्षा की संभावना नजर आ रही है। जबकि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में भी व्यापक वर्षा देखने को मिल सकती है।'

मछुआरों को भी सतर्क किया गया
जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलापुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड सहित केरल के कुछ हिस्सों में आज से लेकर अगले पांच दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं, इसलिए समुद्र किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और मछुआरों को भी सतर्क किया गया है।
यहां पर बरसेंगे बादल
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भारी बारिश संभव है तो वहीं कोंकण- गोवा, अंडमान-निकोबार , झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications