Weather Updates: दिल्ली-NCR को झेलनी पड़ेगी उमस भरी गर्मी लेकिन 12 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

नई दिल्ली, 29 जून। देश के कई राज्यों में मानसून के मेघ बरस रहे हैं और लगातार हो रही बारिश के कारण कई प्रांतों में तो बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है लेकिन दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान अभी भी मानसून का इंतजार हो रहा है, पछुआ हवाओं की वजह से इन जगहों पर मानसून लेट हो गया है, उम्मीद जातई जा रही रही है कि इन राज्यों में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में दस्तक देगा, लेकिन तब तक इन राज्यों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा।

दिल्ली-NCR को झेलनी पड़ेगी उमस भरी गर्मी

दिल्ली-NCR को झेलनी पड़ेगी उमस भरी गर्मी

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि बिहार के अररिया, सुपौल, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में आज भारी बारिश की आशंका बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर दिल्‍ली-एनसीआर, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍य प्रदेश में पारा बढ़ेगा और हो सकता है कि कहीं-कहीं तापमान चालीस डिग्री के के पार भी चला जाए।

 12 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

12 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, कर्नाटक, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, कोंकण, गोवा, गुजरात, राजस्थान, अंडमान -निकोबार , लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है तो वहीं उत्तराखंड-हिमाचल में तेज बारिश के आसार हैं, हालांकि उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है लेकिन फिर भी आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार नजर आ रहे हैं।

दिल्ली का बढ़ेगा ताप, चालीस पार जा सकता है पारा

दिल्ली का बढ़ेगा ताप, चालीस पार जा सकता है पारा

वैसे आईएमडी का कहना है कि दिल्ली वालों को मानसून की बारिश जुलाई में देखने को मिलेगी लेकिन इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में गर्मी देखने को मिलेगी। हालांकि बीच-बीच में प्री-मानसून गतिविधियां दिल्ली को प्रभावित करती रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली 20 से 30 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Recommended Video

    Weather Update: Bihar समेत इन राज्यों में होगी बारिश, Delhi को करना होगा इंतजार | वनइंडिया हिंदी
    स्काईमेट ने कही ये बात

    स्काईमेट ने कही ये बात

    जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं केरल में तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि यूपी, एमपी और बिहार में बरसात तेज हो सकती है और कहीं-कहीं-बिजली चमक सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+