Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Updates: कई राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली की आबो-हवा आज भी जहरीली, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

नई दिल्ली, 10 फरवरी। दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश के आसार हैं, जिसकी वजह से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते से तापमान में इजाफा होगा और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। आईएमडी ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में बरसात हो रही है, हालांकि बारिश का ये सिलसिला अगले हफ्ते थम सकता है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

अगले दो दिनों में मौसम साफ रहने के आसार

अगले दो दिनों में मौसम साफ रहने के आसार

हालांकि अगले दो दिनों में मौसम साफ रहने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि बारिश के कारण ठंड बढ़ी है लेकिन दिल्ली में कोहरे का कोहराम अभी भी जारी है, जिसके चलते दिल्ली में एक बार फिर से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। आज भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 271 दर्ज किया गया है। जो कि खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली में हफ्ते के अंत में भी सुबह-शाम कोहरा देखने को मिलेगा।

Recommended Video

    Weather Update: मौसम ने फिर बदला रुख, कई राज्यों में होगी Rain, बढ़ सकती है ठंड | वनइंडिया हिंदी
    मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने के आसार

    मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने के आसार

    मौसम विभाग ने वैसे दिल्ली के अलावा कई राज्यों में आज से लेकर अगले दो दिनों तक बारिश की आशंका जताई है। आईएमडी ने कहा है कि पहाड़ों पर भी जमकर बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं।

    आज हल्की बारिश होने की आशंका

    आज हल्की बारिश होने की आशंका

    अगले 24 घंटों के दौरान आपको , बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा तो वहीं झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

    निजी संस्था स्काईमेट

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल ,ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और अंडमान और निकोबार, उत्तर राजस्थान में आज हल्की बारिश होने की आशंका है, जबकि गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के आसार हैं।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 273 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग- 274 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली-278 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-211 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 276 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 271 QI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 269 AQI⁠ बहुत खराब

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+