Weather Updates: जारी है सर्दी का सितम, कई राज्यों में मौसम मारेगा पलटी, दिल्ली की हवा आज भी खराब

नई दिल्ली, 07 फरवरी। उत्तर भारत में अभी भी सर्दी का सितम जारी है, हालांकि रविवार को दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में फिर से मौसम पलटी मार सकता है जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आईएमडी ने आज दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की है।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi सहित इन राज्यों में होगी बारिश, देशभर में ऐसा रहेगा मौसम | वनइंडिया हिंदी
    कई राज्यों में बारिश के आसा

    कई राज्यों में बारिश के आसा

    मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को फिर से कई राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं को वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की आशंका है। उत्‍तराखंड में मंगलवार से हल्की बारिश और बर्फबारी के अनुमान लगाए गए है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने पहले ही कहा है कि दिल्ली में कल तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के ही आसपास रहने वाला है।

    घना कोहरा छाने की आशंका

    घना कोहरा छाने की आशंका

    जबकि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी घना कोहरा छाने की आशंका है, जिसकी वजह लोगों को आने-जाने में दिक्कत पैदा हो सकती है।

    हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल ,ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और अंडमान और निकोबार, उत्तर राजस्थान में हल्की बारिश आती है, जिससे अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है।

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 319

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 319

    अगर दिल्ली के आबो-हवा की बात करें तो दिल्ली में आज भी प्रदूषण का लेवल काफी हाई है, वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 319 (बहुत खराब श्रेणी में) है और नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 325 (बहुत खराब श्रेणी में) है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 312 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग- 311 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली-302 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-311 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 299 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 298 QI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 297 AQI⁠ बहुत खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+