Weather Updates: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते कई राज्यों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल। पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है। अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी झेल रहे उत्तर भारत को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देश के कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं, हालांकि ये फौरी राहत होगी क्योंकि गर्मी की मार अभी सहनी पड़ेगी।

Recommended Video

    Monsoon 2022: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, देश में सामान्य बारिश की संभावना | वनइंडिया, हिंदी
    आईएमडी ने इन सभी स्थानों में अलर्ट जारी किया हुआ है

    आईएमडी ने इन सभी स्थानों में अलर्ट जारी किया हुआ है

    विदर्भ, तेलंगाना, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मराठवाड़ा और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, झारखंड के अलग-अलग इलाकों, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, हरियाणा-दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में के कई इलाकों में पारा चालीस पार चल रहा है, हालांकि इन स्थानों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की आशंका है। आईएमडी ने इन सभी स्थानों में अलर्ट जारी किया हुआ है।

    हवा की गति रहेगी तेज

    हवा की गति रहेगी तेज

    तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत ,हिमाचल, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड में लू की रफ़्तार बढ़ सकती है, जबकि असम-त्रिपुरा और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।जब इन जगहों पर बारिश होगी तब तेज हवाएं भी चलेंगी। उस वक्त हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे के बीच रह सकती है।

    गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा

    गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस कारण लद्दाख, कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, यूपी और एमपी में हल्ली से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। स्काईमेट ने भी कहा है कि राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा लेकिन बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।

    सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान

    सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान

    वैसे आपको बता दें कि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मानसून 2022 सामान्य से अच्छा ही रहने वाला है। आईएमडी ने कहा है कि मानसून की बारिश किसानों के लिए भी अनुकूल रहेगी और कुल मिलाकर इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+