Weather Updates:महाराष्ट्र में मानसून पूरे शबाब पर, मुंबई में Orange Alert, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल
नई दिल्ली, 20 जून। पूरे उत्तर भारत में मौसम का उलटफेर जारी है, महाराष्ट्र में मानसून अपनी पूरी रंगत में हैं, इस वक्त राज्य के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला चालू है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी ने पहले से ही चार दिनों के लिए मुंबई में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की थी। मुंबई में कल भी जमकर बादल बरसे थे तो वहीं आज भी मायानगारी में सुबह से बादलों का डेरा है।
Recommended Video

मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी महाराष्ट्र के उत्तरपूर्वी हिस्सों को कवर नहीं कर पाया है लेकिन मौसम विभाग को पूरी उम्मीद है कि इस हफ्ते तक मानसून उत्तरपूर्वी हिस्सों को कवर कर लेगा।

दिल्ली में आज भी बादल बरसेंगे
तो वहीं राजधानी दिल्ली में आज भी बादल बरसेंगे और इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद मंगलवार से बारिश हल्की होगी। आज यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास ही रह सकता है।

भारी बारिश की चेतावनी
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ ,दिल्ली, और उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा जिससे भारी बारिश होगी तो वहीं अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी और से मानसून के कारण मुंबई, गोवा, कोंकण , तमिलनाडु, कर्नाटक,असम, मेघालय, सिक्किम में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है ।

महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी आज महाराष्ट्र, कोंकण क्षेत्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात , दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications