दक्षिण को भिगोने के बाद आज नॉर्थ पहुंचेगा मानसून, पंजाब-हरियाणा-यूपी में Alert जारी

दिल्ली, 14 जून। पूरे देश नें मानसून का असर दिख रहा है। दक्षिण को भिगोने के बाद अब साउथ-वेस्ट मानसून अब नॉर्थ की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज या कल उत्तर भारत में मानसून पहुंच सकता है तो वहीं दिल्ली में भी वक्त से पहले मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा और पंजाब में भी आज मानसून अपना जलवा दिखा सकता है। वैसे देश केई राज्यों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है, कुल मिलाकर इस वक्त पूरा भारत भीगा-भीगा सा है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi के करीब पहुंचा Monsoon, Mumbai के लिए IMD ने जारी किया Alert | वनइंडिया हिंदी
    बहुत जल्द दिल्ली पहुंचेगा मानसून

    बहुत जल्द दिल्ली पहुंचेगा मानसून

    अगर दिल्ली में कल मानसून एंट्री करता है तो साल 2008 के बाद ऐसा होगा जब मानसून के बादल वक्त से पहले दिल्ली में बरसेंगे। मानसून की बारिश के कारण इस वक्त मुंबई बेहाल है , रविवार को भी मायानगरी के कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसके बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया था और लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    मुंबई में कल पूरी रात भारी बारिश हुई है,

    मुंबई में कल पूरी रात भारी बारिश हुई है,

    मुंबई में कल पूरी रात भारी बारिश हुई है, जिसकी वजह से कई जगहों पर जलजमाव हो गया है और लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है, आज भी यहां Alert जारी है।

     मानसून के कारण यहां बरसेंगे बादल

    मानसून के कारण यहां बरसेंगे बादल

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में ऑरेज अलर्ट जारी है। इससे पहले मौसम विभाग ने 13 राज्यों में 'येलो अलर्ट' जारी किया था।

     17 जून को भारी बारिश की आशंका

    17 जून को भारी बारिश की आशंका

    पूरे कर्नाटक राज्य में 17 जून तक भारी वर्षा होने की आशंका है। 17 जून तक तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+