Weather Updates: उत्तराखंड में Orange Alert, जानें दिल्ली कब पहुंचेगा मानसून?

नई दिल्ली, 06 जुलाई। मानसून के लेट होने के कारण दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अब मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्लीवासियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि मानसून 10-11 जुलाई तक दिल्ली में दस्तक दे देगा। आईएमडी का कहना है कि 7 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं नार्थ इंडिया पहुंचने लगेंगी, जिससे कि कमजोर पड़े मानसून को ताकत मिलेगी और ये स्पीड पकड़ेगा, जिसके हिसाब से ये 10-11 जुलाई तक देश की राजधानी पहुंच जाएगा।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत उत्तर भारत में 10 जुलाई को पहुंचेगा Monsoon | वनइंडिया हिंदी
    प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी

    प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी

    लेकिन मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि भले ही दिल्ली में मानसून लेट हो गया हो लेकिन यहां प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे बीच-बीच में हल्की बारिश होती रहेगी लेकिन जब तक पूरी तरह से दिल्ली में मानसून नहीं पहुंचता है, तब तक दिल्ली का पारा चालीस या उसके आस-पास ही रहेगा।

     उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

    उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

    जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। उसके मुताबिक देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं दक्षिण में भी भारी बारिश की आशंका है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 'यलो अलर्ट' जारी है।

    बारिश की वजह बिहार में बाढ़ की स्थिति

    बारिश की वजह बिहार में बाढ़ की स्थिति

    जबकि भारी बारिश की वजह बिहार में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। दरभंगा के गांव और पश्चिम चंपारण का बगहा क्षेत्र इस वक्त सबसे ज्यादा प्रभावित हैं तो वहीं अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार दिख रहे हैं।

    स्काईमेट ने कही ये बात

    स्काईमेट ने कही ये बात

    जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है और वर्षा के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली कड़क सकती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+