Monsoon की वापसी बनी पहेली, कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, केरल में Red Alert

नई दिल्ली ,7 अक्टूबर। देश में इस वक्त जो मौसम का हाल है, वो वैज्ञानिकों के लिए भी पहेली बना हुआ है।आईएमडी ने कहा था कि देश से मानसून की विदाई 6 अक्टूबर से हो जाएगी लेकिन इसके बावजूद उसने खुद अगले तीन दिनों के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। उसने उत्तर से लेकर दक्षिण तक अगले तीन दिनों के लिए राज्यों में अलर्ट जारी किया हुआ है।

निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की बहुत संभावना

निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की बहुत संभावना

मौसम विभाग ने केरल में 'रेड अलर्ट' तो कर्नाटक, तमिलनाडु में' यलो अलर्ट' जारी किया है। उसने केरल में मछुआरों को भी अगले तीन दिनों के लिए समुद्र में जाने से रोका है। तो वहीं आईएमडी का ताजा ट्वीट कहता है कि 10 अक्टूबर, 2021 के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Recommended Video

    Weather Update: इन राज्यों में Heavy Rain Alert, Delhi से जल्द विदा होगा Monsoon | वनइंडिया हिंदी
    ओडिशा, आंध्र प्रदेश में अलर्ट

    ओडिशा, आंध्र प्रदेश में अलर्ट

    जिसके अगले 4-5 दिनों में दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ने की संभावना है इस कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश में इन दिनों काफी बारिश हो सकती है और इसका असर आस-पास के राज्यों में पड़ेगा। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती है और गरज के साथ बिजली चमक सकती है।

    राजस्थान, गुजरात में भी बारिश का माहौल

    राजस्थान, गुजरात में भी बारिश का माहौल

    तो वहीं इसका असर तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी देखने को मिलेगा। अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि अगले तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की बारिश हो सकती है। तो वहीं राजस्थान, गुजरात में भी बारिश का माहौल बनता दिखाई दे रहा है।

     इन राज्यों में बारिश होगी

    इन राज्यों में बारिश होगी

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक तो राजस्थान और गुजरात से मानसून की वापसी हो गई है और अगले दो दिनों के अंदर ये कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान या यूपी से भी विदा हो जाएगा लेकिन इस दौरान इन राज्यों में बारिश होगी। तो वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना , कर्नाटक, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र , , पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में जमकर बारिश हो सकती है। इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+