Weather Updates: दिल्ली में आज बरस सकते हैं बादल, एमपी में Orange Alert
नई दिल्ली, 25 जुलाई। दिल्लीवासियों को आज उमस वाले मौसम से छुटकारा मिल सकता है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के ही आस-पास रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में बरसात का सिलसिला 28 जुलाई से शुरू होगा और ये बारिश का दौर लंबा चलेगा।
Recommended Video

एमपी के आठ जिलों में Orange अलर्ट
तो वहीं दूसरी ओर आज एमपी, राजस्थान, गुजरात , महाराष्ट्रस जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश , पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में भी भारी बारिश हो सकती है। एमपी के आठ जिलों में Orange अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश होने की आशंका
जिन आठ जिलों में भारी बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया गया है उनके नाम हैं नर्मदापुरम, मंदसौर, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, हरदा, नरसिंहपुर और बैतूल।

भारी बारिश के आसार
तो वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित में भी अब बारिश का दौर शुरू होगा तो वहीं अगले 2 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश के आसार हैं।

भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि 'अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़,कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मणिपुर, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान,कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं एमपी में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।'












Click it and Unblock the Notifications