Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, कई राज्यों में हो सकती है Pre Monsoon बारिश, अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 20 अप्रैल। पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है। अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी झेल रहे उत्तर भारत को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देश में प्री-मानसून गतिविधियां चालू हो सकती हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड के पूर्वी हिस्सों और बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आशंका है।

कई जगह हो सकती है Pre Monsoon बारिश
आईएमडी ने कहा है कि पुणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, कोल्हापुर, सांगली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, अमरावती, अकोला, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम, यवतमाल, परभणी और हिंगोली में गुरुवार से लेकर शनिवार तक बारिश होगी, यह इस साल राज्य में पहली प्री-मानसून बारिश होगी जिससे लू की मार सह रहे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसलिए इन जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।
क्या है 'लू' लगना? जानिए इसके लक्षण और बचने के उपाय
Recommended Video

प्री-मानसून बारिश
तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका हो तो वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भी प्री-मानसून बारिश हो सकती है।

हवा की गति रहेगी तेज
तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड में लू की रफ़्तार बढ़ सकती है तो वहीं असम-त्रिपुरा और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि अरुणाचल प्रदेश उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी मेघ बरस सकते हैं, जब इन जगहों पर बारिश होगी तब तेज हवाएं भी चलेंगी। उस वक्त हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे के बीच रह सकती है।

सामान्य से अच्छा रहेगा Monsoon
वैसे आपको बता दें कि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मानसून 2022 सामान्य से अच्छा ही रहने वाला है। आईएमडी ने कहा है कि मानसून की बारिश किसानों के लिए भी अनुकूल रहेगी, साथ ही किसानों की फसलों को काफी अच्छा लाभ होगा और कुल मिलाकर इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications