क्या है 'लू' लगना? जानिए इसके लक्षण और बचने के उपाय
मार्च में मई-जून की गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के कई राज्यों में 'लू' चलने की आशंका है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Ankur Sharma
जब तापमान किसी एरिया में औसत से अधिक होता है तो उसे 'हीट वेव' या 'लू' कहते हैं।
हीट वेव' या 'लू' के दौरान अत्यधिक गर्म हवाएं चलती है, जो कि स्वास्थ्य के लिए घातक होती हैं।
जब बॉडी में पानी की कमी होती है और इंसान गर्मी की वजह से बहुत बेचैनी महसूस करता है तो उसे 'लू' लगना कहा जाता है।
'लू' लगने के लक्षण: सिरदर्द, अधिक प्यास लगना, थकावट, मुंह सूख जाना।
'लू' लगने के लक्षण: जी मचलना, सिर चकराना, बुखार आना, पसीना नहीं आना, मुंह का लाल हो जाना, त्वचा का सूखा होना। कोई भी लक्षण पाने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
'लू' से बचने के उपाय: पूरी तरह से शरीर को ढक कर घर से बाहर निकलें। कोशिश करें कि सूती कपड़ा ही पहनें। निकलते समय छाता साथ में ले जाना न भूलें। आंखों में सनग्लासेज लगाएं।
'लू' से बचने के उपाय : पानी खूब पीएं, फलों का जूस, नींबू-पानी का इस्तेमाल करें, छाछ का प्रयोग करें।