Weather Updates: गुजरात में फिर से भारी बारिश की आशंका, उफान पर विश्वामित्री नदी ,उत्तराखंड में Red Alert

नई दिल्ली, 20 जुलाई। भारी बारिश की वजह से गुजरात की रंगत बिगड़ी हुई है, वो पहले से ही बाढ़ की वजह से परेशानी झेल रहा है।आज भी यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर बीती रात लगातार बारिश होने की वजह सेअरावली जिले के कई घरों और दुकानों में पानी भर गया है। आपको बता दें कि सूरत, जूनागढ़, गिर, भावनगर, तापी, डांग, वलसाड और नवसारी पहले से ही भारी बारिश की गिरफ्त में हैं।

विश्वामित्री नदी उफान पर

विश्वामित्री नदी उफान पर

इस वक्त भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी और विश्वामित्री नदी उफान पर है। वडोदरा के भी कई इलाके इस वक्त जलमग्न हैं। मौसम विभाग ने कहा है बारिश का दौर अगले तीन-चार दिनों तक गुजरात में जारी रहेगा। एक आंकड़ें के मुताबिक भारी बारिश की वजह से एक जून से लेकर अब तक 100 से ज्यादा लोग मौत के शिकार हो चुके हैं।

 रेड अलर्ट जारी

रेड अलर्ट जारी

गुजरात के अलावा आज दिल्ली में भी बारिश की आशंका है तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी, बिहार में भी भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया है। उत्तराखंड के 9 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, यहां पर रेड अलर्ट जारी है।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi में बरसेंगे बादल, कई राज्यों में अलर्ट | वनइंडिया हिंदी |*News
    दक्षिण भारत में भी जमकर बादल बरस रहे हैं

    दक्षिण भारत में भी जमकर बादल बरस रहे हैं

    तो वहीं दक्षिण भारत में भी जमकर बादल बरस रहे हैं। केरल, कर्नाटक औरआंध्रा में जमकर बारिश हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के कई जिलों में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

    यहां जमकर बादल बरस रहे हैं

    यहां जमकर बादल बरस रहे हैं

    स्काईंमेट के मुताबिक आज से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, गोवा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+