Weather Updates: हरियाणा, राजस्थान में चलेगी Heat wave, दिल्ली का चढ़ा पारा लेकिन यहां बरसेंगे मेघ
नई दिल्ली, 28 मार्च। उत्तर भारत अभी से गर्मी का प्रकोप झेल रहा है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अभी से ही 'लू' चल रही है, जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अगले चार-पांच दिनों में हीट वेव देखने को मिलेगी, जिसके लिए उसने अलर्ट जारी किया हुआ है।
Recommended Video

दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा
तो वहीं राजधानी दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। लोग अभी से ही पसीने-पसीने हो रहे हैं और उनका बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। जबकि गुजरात में कहीं-कहीं पारा 36 डिग्री से ऊपर जा सकता है, मौसम विभाग ने सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा
लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि ऐसा ही हाल बिहार और एमपी का भी रहने वाला है। जबकि विदर्भ, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु ,पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

बारिश होने की आशंका
तो वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जिलों मेंं बारिश होने की आशंका बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की आशंका है और इस दौरान हल्की हवाएं भी चल सकती हैं।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली-229 AQI खराब
- पंजाबी बाग- 221 AQI खराब
- शादीपुर- 233 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-228 AQI खराब
- अशोक विहार -226 AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका- 223 QI खराब
- लोधी रोड, 225 AQI खराब












Click it and Unblock the Notifications