Weather: मौसम बेदर्दी! 15 राज्यों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी, कई जगहों पर बरसे बादल
Weather Updates: कड़कड़ाती ठंड ने उत्तर भारत के लोगों का बुरा हाल कर दिया है। कोहरे और शीतलहर की मार सह रहे लोगों पर अब इंद्र देवता भी मेहरबान हो गए हैं।

आपको बता दें कि इस वक्त देश के 15 राज्यों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी है और लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त चेतावनी बरतने को कहा गया है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में तो आज बारिश शुरू भी हो गई है।
कई जगहों पर और ज्यादा सर्दी पड़ेगी
आईएमडी का कहना है कि लोगों को सर्दी से राहत इस हफ्ते भी नहीं मिलेंगी बल्कि कई जगहों पर और ज्यादा सर्दी पड़ेगी।
पारा कई जगहों पर माइनस के नीचे
हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में पारा कई जगहों पर माइनस के नीचे चल रहा है । पहाड़ी राज्यों में तो वहीं कई जगहों पर झीलें जम गई हैं। तो वहीं मैदानी इलाकों में कई जगहों पर कोहरे का प्रकोप जारी है, जिससे लोगों को आने-जाने में बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बहुत सारी ट्रेनें आज भी लेट, लोग परेशान
दिल्ली से चलने वाली बहुत सारी ट्रेनें आज भी अपने निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट चल रही हैं तो वहीं आज भी भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो वहीं बहुत सारी ट्रेनें और उड़ानें निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट चल रही हैं , आज यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
आज भी हवा जहरीली बनी हुई है
दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 319 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 347 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 330 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 349 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -349 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 371 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -346 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
इन राज्यों में बारिश संभव
जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ तमिलनाडु , कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा , बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में बारिश संभव है जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी , छत्तीसगढ़ में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications