Weather Updates: साइक्लोन Senyar हुआ ताकतवर, 4 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, स्कूल-कॉलेज बंद
Weather Updates: पूरा उत्तर भारत जहां ठंड की चपेट में हैं वहीं दक्षिण भारत में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। यहां पर साइक्लोन Senyar की वजह से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि ये पूरा हफ्ता यहां पर गीला ही रहने वाला है और यहां पर जमकर बरसात होगी।
मौजूदा स्थिति की बात करे तो अभी निम्न दबाव का क्षेत्र मलेशिया और स्ट्रेट ऑफ मलक्का के पास फिलहाल स्थिर है लेकिन अगले 24 घंटों के अंदर ये तीव्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. जिसकी वजह से भारत के दक्षिण क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बरसात होने के आसार हैं।

इसी के चलते ये पूरा हफ्ता तमिलनाडु में गीला ही रहने वाला है और मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते के लिए यहां पर रेन अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु के तटीय इलाके भारी बारिश से परेशान रहेंगे लेकिन चेन्नई में आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक (Weather Updates)
सप्ताह की शुरुआत आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश या गरज के साथ हुई है, सोमवार को चेन्नई में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहा था लेकिन अगर आज यहां बरसात होती है तो इसमें गिरावट आ सकती है।
कई जिलों में भारी बारिश की आशंका,ऑरेंज अलर्ट जारी (Weather Updates)
आईएमडी ने चेन्नई के अलावा कोयंबटूर, धर्मपुरी, सलेम, तिरुपत्तूर और तिरुवल्लूर इरोड और मदुरै में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गृह और शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवयम ने घोषणा की कि लगातार बारिश के कारण प्रभावित एरिया में सभी सरकारी और निजी स्कूल तथा कॉलेज बंद रहेंगे।
अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना
तमिलनाडु के दक्षिणी और डेल्टा क्षेत्रों में भारी बारिश की उम्मीद है। कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, विरुधुनगर, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई जिलों के साथ-साथ कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए आज के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

इस साइक्लोन का असर केवल तमिलनाडु पर ही नहीं दिखेगा बल्कि इसकी वजह से केरल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका बनी हुई है जिसकी वजह से इन क्षेत्रों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को भी समुद्र में जाने से रोका गया है।
बारिश के दौरान तेज हवाएं चलेंगी (Weather Updates)
तो वहीं मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान तेज हवाएं चलेंगी जिसकी स्पीड 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, ये काफीी खतरनाक होगा। इसलिए लोगों से अपील है कि वो एक बार घर से निकलने से पहले जरूर मौसम अपडेट जान लें और सावधानी बरतें।












Click it and Unblock the Notifications