Aaj Ka Mausam: राजस्थान में बढ़ी ठंड, दिल्ली में AQI खराब, इस राज्य पर मंडराया साइक्लोन का खतरा, अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कहीं सर्दी तो कहीं बारिश ने आफत पैदा की हुई है। 23 नवंबर दिन रविवार को कई राज्यों में मौसम का उलटफेर देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में लो-प्रेशर बनने के कारण साइक्लोन सेन्यार का खतरा दक्षिण भारत पर मंडरा रहा है।
जिसके कारण अगले 3 दिन तक तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

तो वहीं , कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में शीतलहर और बर्फबारी की अलर्ट जारी है। इन राज्यों के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है जिसकी वजह से अब यहां पर सर्दी काफी बढ़ गई है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भी बीते 24 घंटों में तापमान गिरा है, जिससे ठंड बढ़ गई है।
दिल्ली में मौसम शुष्क, हवा हुई जानलेवा (Aaj Ka Mausam)
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23-24°C और न्यूनतम तापमान 10-12°C के बीच रहने का अनुमान है,। शहर में आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा, तो वहीं आज भी दिल्ली AQI भी बहुत ज्यादा खराब है, जो कि अच्छा संकेत नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -491 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -495 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -479 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -484AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 488 AQI
बीकानेर और जोधपुर में पड़ रही है कड़ाके की ठंड (Aaj Ka Mausam)
राजस्थान के जयपुर, बीकानेर और जोधपुर में तो अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों का घरों से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो रहा है। कई स्थानों पर शीतलहर जैसी परिस्थितियां बनी हुई हैं। अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
महाराष्ट्र में मौसम साफ और शुष्क रहेगा (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं बिहार-एमपी में मौसम ड्राई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में भी कई जिलों में दिन में मौसम साफ और शुष्क रहेगा और सुबह-शाम ठंडी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications