Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा है साइक्लोन, दिल्ली की हवा खराब, बेंगलुरु बारिश से परेशान, मौसम अपडेट

Weather Updates: एक बार फिर से मौसम के तेवर बदलने वाले हैं , जिसकी वजह से कई राज्यों में बेमौसम बरसात देखने को मिल सकती है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बनता दिख रहा है, जिसके कि संडे रात तट से टकराने का अनुमान है, अगर ये तूफान वाकई में टकराता है तो कई राज्यों में भयंकर बारिश हो सकती है। अनुमान है कि अगर ये प्रेशर तूफान में तब्दील होता है तो 49 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और इस तूफान का नाम 'सितरंग' होगा. जो कि थाइलैंड की ओर से रखा गया है। हालांकि अभी इस प्रेशर की तीव्रता क्या होगी, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है, मौसम वैज्ञानिकों की नजर इस तूफान पर बनी हुई है। फिलहाल बंगाल और उसके आस-पास के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

Weathe

तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में मौसम काफी शुष्क बना हुआ है। दिन में धूप निकल रही है तो वहीं आज भी मौसम साफ है। भारतीय मौसम विभाग ने यहां पर बारिश ना होने की बात कही है, जबकि गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। हालांकि बारिश ना होने से दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण ने जोर पकड़ लिया है। यहां की आबो-हवा एक खराब स्थिति में पहुंच गई है।

Weathe

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 210 AQI (बहुत खराब)
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 121 AQI ( औसत)
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 344 AQI (बहुत खराब)
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 302 AQI (खराब)
  • परपड़गंज 219 AQI (खराब)
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 219 AQI खराब
Weathe

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण भारत में भारी बारिश ने आफत पैदा की हुई है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कल रात भारी बारिश हुई है, जिसकी वजह से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि रात भर की बारिश के बाद आज सुबह से मौसम साफ है और धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली है लेकिन कभी गर्मी और कभी सर्दी से लोग काफी तंग हो गए हैं। तो वहीं मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बारिश का अंदेशा जताया है, जबकि महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण और पूर्वोत्तर में बारिश होने की भी बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+