कोहेरे के आगोश में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR की हवा भी खराब, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

Weather Updates: देश में सर्दी का तांडव जारी है, आज उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में घने कोहरे का साया है, दृश्यता काफी कम हो गई है, जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तो हवा की क्वालिटी भी काफी खराब है, जिसने स्थिति को चिंताजनक बना दिया है। शहर के कई जगहों पर AQI बेहद ही गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है तो वहीं मौसम विभाग ने आज भी कड़ाके की सर्दी की आशंका व्यक्त की है। मालूम हो कि दिल्ली के पालम में आज सुबह 8:30 बजे 7.5 ℃ तापमान दर्ज किया गया, जो अगले 24 घंटों के दौरान 0.4 ℃ तक बढ़ सकता है तो वहीं सफदरजंग में 4.5 ℃ तापमान दर्ज किया गया है, जिसके अगले 24 घंटों के दौरान 0.5 ℃ तक बढ़ने की संभावना है।

Recommended Video

    Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे की मार, Delhi-NCR की हवा हुई खराब | वनइंडिया हिंदी
     अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार

    अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार

    दिल्ली के अलावा पंजाब-हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई है, आईएमडी ने कहा कि इन राज्यों में आज घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, पश्चिमी विक्षोभ के कम होने और पहाड़ों की बर्फबारी ने गलन बढ़ा दी है और इस वजह से आज से लेकर अगले 7-8 दिनों तक मौसम की यही हाल रहने वाला है। यूपी के कई स्थानों का न्यूनतम तापमान कल से तीन डिग्री तक आ गया। वहीं अधिकतम 10 डिग्री तक नीचे गिर गया है तो वहीं उत्तराखंड में आज से लेकर अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं।

    बर्फीली हवाएं लोगों को काफी तंग कर रही हैं

    बर्फीली हवाएं लोगों को काफी तंग कर रही हैं

    आने वाले दिनों में बर्फीली हवाएं लोगों को काफी तंग करने वाली हैं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भारत के कई राज्यों में पारा तेजी से लुढ़कने वाला है। राजधानी दिल्ली में जोरदार ठंड पड़ेगी तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी जारी है, कई इलाकों में माइनस के नीचे पारा पहुंच गया है तो वहीं कश्मीर में डल झील जम चुकी है और गलन भरी ठंड से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। कश्मीर में 40 दिन का सबसे ठंडा दौर चिल्लेकलां भी चल रहा है।

    कोहरे की मार सहनी पड़ेगी और तेजी से पारा गिरने की आशंका

    कोहरे की मार सहनी पड़ेगी और तेजी से पारा गिरने की आशंका

    स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में अगले 24 घंटे मौसम सर्द रहेगा साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी और आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है तो वहीं देश के कई राज्यों में अब लोगों को कोहरे की मार सहनी पड़ेगी और तेजी से पारा गिरने की आशंका है, जिससे गलन बढ़ेगी।

    क्रिसमस पर बारिश होने की आशंका

    तो वहीं उत्तर भारत में 25 दिसंबर यानी कि क्रिसमस पर बारिश होने की आशंका है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में 25 से 26 दिसंबर के बीच शीतलहर (cold wave) चल सकती है। विभाग ने इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की धुंध रहने का भी अनुमान है तो वहीं घने कोहरे और शीतलहर से भी लोगों को सामना करना पड़ेगा।

    यह पढ़ें: दिसंबर-जनवरी में इन 5 हिल स्टेशन पर होती है बर्फबारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+